जालंधर नगर निगम में कुछ ना कुछ हलचल तो होती ही रहती है इस कारण शहर वासियों को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है।
नगर निगम वर्कशॉप के प्रधान शम्मी लूथर का कहना है की जालंधर के मेयर विनीत धीर नगर निगम में ठेकेदारी प्रथा को पहल दे रहे है जबकि पिछले दिनों ही निगम में पक्की भर्ती के फॉर्म लोगों द्वारा भरे गए है जिसको लेकर अभी तक किसी प्रकार की सूचना निगम नहीं दे रहा।
जो मुलाजिम काम कर रहे है काफी समय से उनकी तनख्वाह नहीं मिली कईयों की तनख्वाल बहुत देरी से मिलती है जिस कारण मुलाजिमों के परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है मेयर और निगम कमिश्नर को समय समय याद करवाने पर भी यही हाल है कई और मुद्दे भी है जिस कारण ना चाहते हुए भी उन्हें शहर की सफाई का काम काज बन्द करना पड़ता है।


Social Plugin