14 अप्रैल जालंधर बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मन्दिर में डॉ.बाबा साहिब अंबेडकर जी के 135वे जन्म दिवस के अवसर पर RSS के नॉर्थ प्रचारक इंडिया जतिन जी ने पुष्प अर्पित कर और लड्डू बांट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जनता को उनकी महानता ओर बाबा साहिब के दिखाये रास्ते पर चलने के बारे में बताया।

इसके साथ ही भगवान वाल्मीकि मन्दिर बस्ती शेख में जतिन जी नतमस्तक हुए और मन्दिर प्रधान अभी साबरवाल उनकी टीम ने तहे दिल से स्वागत किया जिसमें शामिल संजीव शर्मा सह संयोजक सामाजिक समस्ता उनके साथ रोहित सहोता जनरल सेक्रेटरी भगवान वाल्मीकि वाणी प्रचार महासभा (पंजाब), अभी सभरवाल प्रधान भगवान वाल्मीकि मन्दिर बस्सी शेख और उनकी टीम उपस्थित रहे।