जालंधर निगम की नाकामियों के तो पहले भी चर्चे रहे है एक तरफ तो जालंधर को स्मार्ट सिटी कहा जाता है पर आय दिन शहर के सिवरेज और पानी गलियों मोहल्लों में जमा पाया जाता है।
जिसका बड़ा कारण है सिवरेज की सफ़ाई वक़्त पर ना होना ओर सिवरेज प्रणाली सही तरीके से ना पड़ी होना इन्हीं कामों के लिए रखें गए (Sewerman और Nigam Engineer) क्या बैठ कर तनख्वाह ले रहे है जिनके पास इसका कोई हल ही नहीं है।
इससे परेशान होकर Word No.60 के कई इलाका निवासियों ने अपने घरों में खुई खुदवा रखी है यहीं कारण है कि लोगों का भरोसा जालंधर नगर निगम से उठ चुका है।
यहां के लोगों से जब इस समस्या पर बातचीत की गई तो लोगों ने बताया की सुपर सक्शन मशीन आती तो है पर सिर्फ़ काना पूर्ति कर के चले जाते है जिस कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगो ने बताया की कई बार शिकयत की पर कोई सुनता नहीं अब देखना यह है की जालंधर के मेयर जो शहर का जोरो से सुधार कर रहे है क्या वह भी इनकी तरफ ध्यान दें
गे ?



Social Plugin