एक तरफ जालंधर की सफाई व्यवस्था सुधारने की बाते करती है सरकार दूसरी तरफ निगम ठेकेदार की गाड़ियां कूड़े को छोड़कर मलवा गाड़ियों में भरकर मुनाफा कमा रहे है।
गौरतलब है की जालंधर शहर के वरियाणा डंप की हालत शहर वासियों से छुपी नहीं है। आपको बता दे की प्रधान शम्मी लूथर और मनीष बाबा से जब इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने बताया की वरियाणा डंप के कूड़े का निपटारा करने के लिए सरकार कोई योजना नहीं बना रही है।
ठेकेदारों को शहर वासियों की कोई परवा नहीं जहां कूड़ा पड़ा है वहीं पड़ा रहता है ठेकेदारों की गाड़ियां सिर्फ मलवा लेकर जा रही है और इसी के साथ कंडा करवा कर मोटा मुनाफा कमा रहे है।
इस मौके पर मौजूद प्रधान अरुण कल्याण, अमित गिल, दमन कल्याण, हनी, विक्रम भट्टी, निर्मल सिंह, काली खोसला, रमन गिल, कुशल गिल, मुकेश सहोता अन्य उपस्थित थे।


Social Plugin