पंजाब में चोरी की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जालंधर महानगर के पॉश इलाके में मॉडल टाउन से आया है।   जहां गीता मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना देर रात की है, जहां चोर मंदिर की तिजौरी से हजारों रुपए लेकर फरार हो गए। वही यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बड़े आराम से चोर तिजौरी से पैसे निकाल रहा है।  चोर देर रात 2 बजे मंदिर में घुसा  और 3 दान पात्र तोड़कर पैसे लेकर फरार हो गया। 

घटना के बारे में सुबह पंडित ने मंदिर के प्रधान विजय खुल्लर को घटना की सूचना दी। मामले की जानकारी देते हुए विजय खुल्लर ने बताया कि चोर तिजौरी से 15 से 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना नंबर 6 की पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।