पंजाब: जालंधर लिंक रोड पर स्थित भगवान वाल्मीकि मन्दिर का दौरा आज समाज सेवी और सिंगर गौरव वाल्मीकि ने किया। जहां उन्होंने पाया की भगवान वाल्मीकि मन्दिर में पथर की बड़ी-बड़ी स्लैप रखवाई गई थी उनके पूछने पर पता चला की आस पास की दुकानों का पाथर यहां रखवाया गया है।
समाज सेवी गौरव वाल्मीकि ने काफी सवाल उठाए हैं। जिनमें उन्होंने कहा की आख़िर क्या वज़ह हो गई कि भगवान वाल्मीकि मन्दिर भगवान वाल्मीकि धाम में तब्दील क्यों नहीं हुआ। क्या वजह थी की मन्दिर के बाहर दुकानों का किराया एडवांस लिया गया है।
आख़िर मन्दिर के खर्चों पर ऐसा क्या किया जाता रहा है की मंदिर 2007 से आज 2025 तक भगवान वाल्मीकि धाम नहीं बन पाया
।


Social Plugin