सुबह हाईवे पर धुंध का खासा असर देखने को मिल रहा है जिसके परिणामस्वरूप यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा पंजाब के कई जिलों में ‘यैलो अलर्ट’ घोषित किया गया है जिसमें धुंध की चेतावनी दी गई है।
सर्द हवाओं के बीच आज पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरदासपुर में 5 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया, जबकि फरीदकोट में 6.8, बठिंडा में 7.2 व अमृतसर में 7.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो गुरदासपुर के अलावा पंजाब के अन्य जिलों में 11 से 13 डिग्री तापमान रिकार्ड हुआ है।

Social Plugin