The VicharDhara Bharat: नगर निगम(MCJ) की हड़ताल का आज तीसरा दिन है पर लगता है प्रशासन को शहर वासियों की कोई परवाह नहीं है।
आप देख सकते है पूरी तरह शहर में सफाई का हाल लगातार हड़ताल के 3 दिन बाद शहर की सफाई व्यवस्था क्या हो गई है शहर वासियों को कूड़े की समस्या का एक बार फिर से सामना करना पड़ रहा है।
क्यों करनी पड़ रही है इलेक्शन के दौरान हड़ताल
क्या वजह है जो यूनियनों ने इलेक्शन के दौरान यह कदम उठाया है जब यूनियन के प्रधान बंटू सभरवाल, प्रधान रिम्पी कल्याण और प्रधान शम्मी लूथर से बात- चित के दौरान उन्होंने कहा की काफी सालों से भर्ती की मांग की गई है पर उन्हे हर बार आश्वासन दिलाया जाता है उनका कहना है की शहर का दायरा बढ़ाने से शहर में सफाई कर्मियों की कमी हो चुकी है।
जितने सफाई कर्मी शहर की साफ सफाई के लिए अभी तैनात है उतने काफी नहीं है जिसके कारण शहर वासियों को कई तरह की कूड़े और सफाई मैं समस्या आ रही हैं इसके लिए लगातार भर्ती की मांग की जा रही है।


Social Plugin