पंजाब: महानगर जालंधर में सफाई कर्मियों और नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के प्रयासों से जालंधर में सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हो चुका है जैसे की शहर के सभी डंप बिल्कुल साफ है और इलाके भी पूरी तरह साफ दिखाई पड़ रहे है।

सफाई व्यवस्था में सुधार का श्रेय निगम कमिश्नर गौतम जैन को जाता है जिन्होंने मुलाजिमों के साथ इतनी मेहनत से कूड़े की समस्या का हल निकाला ओर शहर को साफ सुथरा बनाया।

जिसके चलते सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी बहुत अच्छे तरीके से निभाते नज़र आए देख सकते है की जालंधर शहर की सड़के और डंप बिल्कुल साफ नजर आ रहे पर अभी भी मुलाजिमों की कमी के कारण शहर वासियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रधान रिम्पी कल्याण और प्रधान शम्मी लूथर ने कहा की जब मुलाजिमों की भर्ती हो जाएगी तब शहर की पूरी तरह से साफ सफाई दिखाई देने लगेगी।

शहर के धरोहर और शहीदों के पुतले भी इसी प्रकार साफ करवाए जा रहे है जालंधर नगर पालिका इसके लिए तारीफ के काबिल है शहर वासी उम्मीद करते है कि इसी प्रकार शहर की सफाई व्यवस्था नगर पालिका बनाए रखे।