जालंधर : नगर निगम जालंधर की टीम ने आज सुबह सुबह दो अवैध कालोनियों पर डिच चला दी। ये कालोनियां पूर्व विधायक और भाजपा BJP नेता की बताई जा रही है।

इन कालोनियों की शिकायत कमिश्नर से लेकर स्थानीय निकाय निभाग के डायरेक्टर, विजीलैंस और लोकपाल से भी की गई थी। जानकारी के मुताबिक नगर निगम जालंधर की बिल्डिंग ब्रांच की टीम एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की अगुवाई में आज सुबह अजीत नगर में रोशन सिंह भट्ठा के सामने काटी गई अवैध कालोनी पर कार्ऱवाई की गई।

कामर्शियल और रेजीडेंशियल निर्माण पर चली डिचइस अवैध कालोनी में अवैध रूप से कामर्शियल और रेजीडेंशियल निर्माण भी हो रहे थे, उन पर भी कार्ऱवाई की गई। इसके बाद नगर निगम की टीम कोट रामदास में काटी जा रही अवैध कालोनी पर भी कार्रवाई की।

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि कोट रामदास में 5 एकड़ जमीन में अवैध कालोनी काटी जा रही थी। शिकायत के बाद इसकी सड़कें, पानी और सीवरेज कनेक्शन तोड़ दिए गए।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास अवैध रूप से वडिंग में दो कालोनियां काटी जा रही है। इसमें हो रहे निर्माण को पिछले दिनों रुकवा दिया गया था। लेकिन कालोनाइजर ने दावा किया है कि उनके नक्शे पास हैं, एनओसी उसके पास है।

हैरानी की बात तो यह है कि अवैध कालोनी में एनओसी कैसे जारी की गई और उसके नक्शे कैसे पास हो गए। यह जांच का विषय है। फिलहाल इस केस में कमिश्नर गौतम जैन ने जांच के आदेश दिए। एटीपी और इंस्पैक्टर को नोटिस जारी किया गया है