जालंधर: नगर निगम वर्कशॉप ड्राइवरों और अलग अलग जत्थे बंदियों ने एक साथ होकर निगम कमिश्नर गौतम जैन से दर्जा चार कर्मचारियों की पक्की भर्ती करने के लिए मांग रखी।

प्रधान बंटू सभवराल, प्रधान रिम्पी कल्याण, ड्राईवर यूनियन प्रधान शम्मी लूथर और प्रधान मनीष बाबा अपनी मांगे निगम कमिश्नर गौतम जैन को बताई और पिछले दिनों सी.एम भगवंत सिंह मान से हुई उनकी मुलाकात में उन्हें यकीन दिलाया था की वेस्ट इलेक्शन खत्म होते ही मुलाजिमों की पक्की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी परन्तु ऐसा कुछ उन्हे नजर नहीं आया।

नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने पहले तो सभी अपने मुलाजिमों का वेस्ट इलेक्शन में अपनी ड्यूटी अच्छी तरह निभाने पर अपने मुलाजिमों का शुक्रिया किया और जल्दी ही मुलाजिमों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया जल्द ही नई मशीनिरी वर्कशॉप को देने का वादा भी किया।