राहुल गांधी के ‘हिंदू हिंसक हैं’ वाले बयान पर महाराष्ट्र में विरोध शुरू हो गया है। नासिक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल का पुतला जलाने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले पर अपनी भड़ास निकाली।