पंजाब पहुंच गया है। मौसम विभाग IMD ने राज्य के 8 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट और 4 में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने तहसील स्तर पर 9 बजे तक अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन भी बारिश के आसार हैं। 24 घंटे में फिरोजपुर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया
विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश के आसार हैं। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
तहसील स्तर पर सुबह नौ बजे तक राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, खरड़ में मध्यम स्तर की बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलने का अनुमान है।
इसी तरह पटियाला, राजपुरा डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, फगवाड़ा, जालंधर दो, बलाचौर, नवांशहर, आनदंपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बाबा बकाला, बटाला, भुलत्थ, दसूहा, मुकेरिया और गुरदासपुर में हलकी बारिश की संभावना है।
पंजाब में मानसून पहुंच गया है, लेकिन अभी तक उस हिसाब से बारिश नहीं हो रही है। इस वजह से गर्मी व उमस बनी हुई है। 24 घंटों में 2 जिलों में बारिश रिपोर्ट हुई है। इनमें मोहाली में 17.5 MM और रूपनगर में 5.5 MM बारिश शामिल हैं।
.jpeg)

Social Plugin