पंजाब सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने क्लास 8वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की पंजाब बोर्ड की 8वीं की परीक्षा दी हो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने में वक्त लग सकता है. क्लास 8वीं की परीक्षा में इस साल कुल 2,91,917 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनमें से 2,86,987 सफल हुए हैं. इस साल कुल पास प्रतिशत 98.31 फीसदी रहा है. अभी केवल कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा की गई है। बता दें कि 8वीं की परीक्षा का आयोजन 7 से 27 मार्च 2024 के बीच किया गया था और अब नतीजे जारी हुए हैं।
इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट
- नतीजों का लिंक एक्टिव होने के बाद आप परिणाम इन स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी pseb.ac.in पर
- यहां होमपेज पर Result नाम का लिंक तलाशें, मिलने पर इस पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर PSEB 8th Result 2024 Link नाम की विंडो देखें।
- मिलने पर इस पर क्लिक करें और जो विंडो खुले उस पर अपने डिटेल डालें।
- डिटेल डालकर सबमिट कर दें और इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
- यहां से इन्हें चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो आगे के लिए प्रिंट निकाल लें।
.jpeg)
Social Plugin