मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में तूफान, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, इसका असर बिहार के कुछ इलाकों में भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत और पूर्वी भारत में बारिश हो सकती है. दिल्ली में मौसम सुहावना रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी।
दरअसल, मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि उत्तर भारत में होली के दौरान मौसम शुष्क और गर्म रहेगा. दिल्ली में आज भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इसके साथ ही 24 या 25 मार्च यानी होली के दिन दिल्ली का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा. हालांकि आज से होली तक दिल्ली में बारिश की संभावना कम है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।
वहीं, मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर बिजली गिरने, तूफान आने की संभावना है।
20 मार्च को मौसमी गतिविधि हल्की हो सकती है, लेकिन प्रसार बना रहेगा. दरअसल, यह गतिविधि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों को भी कवर करेगी। इसके अलावा 20 से 23 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव है।

Social Plugin