आम आदमी पार्टी छोड़ BJP का दामन थामने वाले सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ AAP ने बड़ा एक्शन लिया है। AAP के नेताओं और वर्करों ने रिंकू और शीतल अंगुराल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं और वर्करों ने सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान रिंकू और शीतल के घर के बार भी नारेबाजी हुई। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा ने गलत तरीके से अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा है।
CM भगवंत ने दिया बड़ा बयान
उधर, पंजाब के मुख्यममंत्री भगंवत मान ने शायराना अंदाज में तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक टवीट जारी करते हुए कहा है कि ”वैसे तो दरिया बड़े घर जाता है, पर बीच समुंदर जाकर वह मर जाता है। गर्दन सीधी रखने का नतीजा भुगत रहे हैं। बेशर्मों का तो सिर झुका कर भी चल जाता है… पंजाब की गर्दन मान के साथ हमेशा ऊंची रखेंगे।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू व जालंधर वैस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने आज भाजपा का दामन थाम लि
या है।


Social Plugin