जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के जनता दरबार में कुछ गुंडों ने AAP के वर्करों पर हमला बोल दिया। इस हमले में वरिष्ठ वर्कर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के वर्कर महिंदर सिंह वड़िंग गंभीर घायल हैं।

जालंधर सैंट्रल हलके वडिंग पिंड में विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार लगाया था। इसमें लोगों की समस्याएं मौके पर हल करवाए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात गुंडों ने जनता दरबार में गुंडागर्दी शुरू कर दी। इन गुंडों ने AAP वर्कर महिंदर सिंह वड़िंग को जमकर पीट दिया।

AAP वर्कर महिंंदर वडिंग पर हमला

घायल अवस्था में महिंदर वडिंग को विधायक रमन अरोड़ा ने जालंधर के सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिंदर वड़िंग द्वारा सरकार आपके द्वार के तहत वड़िंग गांव में जनता दरबार लगाया गया था। यहां विधायक रमन अरोड़ा भी पहुंचे थे।

इस दौरान वहां पर किसी बता को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ अज्ञात हमलावरों ने आप के वर्कर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहां मौजूद विधायक रमन अरोड़ा का कहना है कि ये हमला किसी साजिश के तहत किया गया है और इसके पिछे जो भी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।