बताया जा रहा है कि फिल्म ‘ओए भोले ओए’ में क्रिश्चियन धर्म की प्रार्थना सभा को एक गलत ढंग से दर्शाया जाने के मामले में उठे ऐतराज के बाद फिल्म निर्देशक वरिंदर रामगढ़िया और मुख्य कलाकार जगजीत संधू सहित कईयों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
16 फरवरी को ‘ओए भोले ओए’ फिल्म रिलीज हुई
आपको बता दें कि बीते दिनों 16 फरवरी को ‘ओए भोले ओए’ फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद जब उक्त फिल्म को देखा गया। तो उसमें यह पाया गया कि क्रिश्चियन धर्म की प्रार्थना सभा को एक गलत ढंग से दर्शाया गया है। जिसे देखकर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों के दिलों को काफी ठेस पहुंची थी।
इसके बाद क्रिश्चियन समुदाय ने पुलिस कमिश्नर जालन्धर को इस फिल्म को लेकर एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 4 में आज 22 फरवरी को उक्त निर्देशक व कलाकार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


Social Plugin