जालन्धर: सब्जी कारोबारी रंजीन सोमवार सुबह पूरे परिवार के साथ घर में था। करीब साढ़े छह बजे नकाबपोश लुटेरे घर में घुसे और पिस्तौल दिखाकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। आरोपी घर में करीब आधे घंटे तक लूटपाट करते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मियों की जांच :
मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया और घर से 12 लाख नकदी समेत करीब 15 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए। वारदात न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में हुई है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि व्यापारी ने इतने पैसे घर पर क्यों रखे थे।

Social Plugin