जालंधर: कहावत है।जब रक्षक ही बने भक्षक, तो रक्षा कौन करेगा, (साडा चल्दा है।धकाअसी ता करदे) ऐसा ही मामला पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला को छेडने का सामने आया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मशहूर संविधान चौक में पुलिस की पायलट गाड़ी निकल रही थी गाड़ी के पीछे दो महिलाएं एक्टिवा पर आ रही थी गाड़ी के पीछे बैठे पुलिस कर्मी महिला को देखकर गंदे गंदे इशारे कर रहा था इतना सब देखते हुए महिला ने पुलिस मुलाजिम को घुरने लगी पुलिस मुलाजिम बेशर्मों की तरह फिर भी गंदे गंदे इशारे करता रहा ।
यह सब देखते हुए महिला ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी एक्टिवा गाड़ी के आगे खड़ी कर दी यह देखते हुए वहां का माहौल एकदम बदल गया आसपास सैकड़ो लोग वहां पर इकट्ठा हो गए महिला पुलिस मुलाजिम को खरी खोटी सुनाने लगी और इतना हंगामा देखते हुए वहां पर एक महिला पुलिस कर्मी भी पहुंच गई वह महिला को शांत करने लगी।
पुलिस मुलाजिम को कुछ नहीं कहा पुलिस महिला कर्मी उन दोनों महिलाओं को मीठी धमकी देते हुए कहा अपने शहर में दोबारा भी निकालना है। ऐसे मूलाजीम आपको दोबारा भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पुलिस मुलाजिम को कुछ नहीं कहा अगर कोई आम इंसान महिला से छेड़छाड़ करें तो उसे पर सख्त कारवाई की जाती है। महिला पुलिस अफसर ने पुलिस मुलाजीम पर कोई कार्रवाई नहीं की उन दोनों एक्टिवा सवार महिलाओं को शांत करके मामला रफा-दफा कर दिया अगर पुलिस मुलाजिम ऐसे ही राह जाती महिलाओं से छेड़छाड़ करेंगे तो आम जनता का क्या होगा
ऐसे में छेड़छाड़ की घटनाएं आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है। वहां इकट्ठे हुए लोगों ने सीीनियर अधिकारियों से अपील करते हुए कहा ऐसे पुलिस मुलाजमो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।

Social Plugin