जालन्धर: बैंक डकैती मामले में नामजद आरोपियों ने हत्या की कोशिश के केस में सरेंडर किया है।

जिनकी पहचान बस्ती शेख के रहने वाले विनय तिवारी और मनिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों अभी तक कहां रह रहे थे और किस गैंग के साथ काम कर रहे थे।