जालंधर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। जहां एक तरफ अवैध कालोनियों में बन रहे मकानों पर मशीन चलाई जा रही है वहीं पर शहर में जो अवैध रूप से दुकानों की उसारी की गई है उन्हें सील किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज निगम के अधिकारियों ने सुबह तड़के शहर में 20 दुकानें सील कर दी। नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल और बिल्डिंग ब्रांच की प्रमुख एडीशन कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी कड़ाके की ठंड में सुबह तड़के शहर में निकले और उन्होंने खुरला किंगरा लेकर मैनब्रो चौक,फोल्हड़ीवाल तक अवैध दुकानों पर कार्रवाई कर डाली।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आज तलके बन्नो जी नगर में 1, बैंक एनक्लेव में 3, बैंक कॉलोनी में 8, खुरला किंगरा में सांई मंदिर के पास 4, गोल मार्किट में 2, मैनब्रो चौक के पास 1 और फोल्हड़ीवाल के पास इशर काॉलोनी में 1 दुकान को सील किया गया है।

Social Plugin