पंजाब में दिन-प्रतिदिन लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा मामला बड़ी लूट का लुधियाना में सामने आया है। लुधियाना में जनता कालोनी (गिल नहर) के पास सैदी ज्वैलर पर हथियारबंद लुटेरों ने हमला बोल दिया। 

बदमाश इतने बेखौफ थे कि वह दुकान में हथियार लेकर बिना मुंह लपेटे घुसे थे। जाते-जाते लुटेरों ने हवाई फायर भी किए लुटेरे जिनकी संख्या 5 बताई जा रही है में से पहले दो लुटेरे दुकान में घुसे। 

इनमें से एक ने दुकानदार को गन पॉइंट पर ले लिया और काउंटर के पास ही उसे नीचे गिरा दिया उसे पीटा भी। इसके बाद 3 बदमाश और आए और उन्होनों तुरंत दुकान पर पड़ी ज्यूलरी को अपने बैगों में भरना शुरू कर दिया।