पंजाब सरकार ने अभी अभी बड़ी घोषणा की है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में सोशल मीडिया में जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पंजाब में 8 से 14 जनवरी तक सभी निजी व सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की जाती है। दरअसल राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर सरकार ने उक्त फैसला लिया है।
सी एम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा
इस संबंध में जानकारी पंजाब सीएम भगंवत मान ने अपने एक्स के जरिए दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से राज्य में बहुत तेजी से ठंड व कोहरा पड़ रहा है, जिसके चलते स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर लिखा है कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए पंजाब के 10वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां करने का फैसला किया गया है।


Social Plugin