कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने फिर तिरंगे का अपमान किया। भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर उन्होंने तिरंगे में आग भी लगा दी।

 इस दौरान कनाडा की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। खालिस्तान समर्थक अगले साल 23 अप्रैल को ब्रैम्प्टन में स्थापित होने वाली भगवान हनुमान की 55 फुट ऊंची मूर्ति पर बौखलाए हुए हैं।

खालिस्तानियों की इस करतूत से भारतीय मूल के राष्ट्रवादी हिंदुओं व सिख समुदाय में भारी रोष है। ब्रैम्प्टन में भारतीय मूल के जोगिंदर सिंह का कहना है कि किसी को भी किसी धर्म में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

हिंदुओं का अपने मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने का पूरा अधिकार है। इसमें खलल डालना या सवाल उठाना ही गलत है।