पंजाब पुलिस के तेवर बिल्कुल अलग देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने तीन मुठभेड़ में तीन को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद से गैंगस्टरों में खौफ पैदा हो गया है।  

पंजाब की धरती बड़े गैंगस्टरों की शरणस्थली बनती जा रही थी। इसी धरती से राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या का तानाबाना बुना गया और सिद्धू मूसेवाला से लेकर कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां तक की हत्या हुई। कनाडा में गिप्पी ग्रेवाल की कोठी पर फायरिंग कर जिम्मेदारी पंजाब से ली गई है।

 पंजाब पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था को लेकर कटघरे में थे। लिहाजा, अब पुलिस पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। पंजाब में करीब 32 गैंग हैं जो किडनैपिंग, हत्या, लूट और दूसरे अपराध में लिप्त हैं।

 गिरोह से जुड़े सदस्यों के मुताबिक पुलिस का रुख देखकर फिरौती व बदमाशी करने वालों ने अपना प्लान बदलना शुरू कर दिया है। कई दूसरे राज्यों की तरफ जाने लगे हैं।