पाकिस्तान में बैठे करीब 250 से 300 आतंकवादियों की टोली भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है ये आतंकवादी लॉन्चपैड पर इंतजार कर रहे। इस खुफिया इनपुट के बाद सेना अलर्ट मोड पर है। पाकिस्तान से सटे बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

सभी संवेदनशील इलाकों पर सेना का कब्जा

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मीडिया से बात करते हुए 

बीएसएफ (BSF) के महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि खुफिया सूचनाएं हैं कि 250-300 आतंकवादी लॉन्चपैड पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने और सेना ने सभी संवेदनशील इलाकों पर कब्जा कर लिया है और सभी अलर्ट हैं।

हमले और घुसपैठ रोकने में सक्षम

उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। यादव ने आगे कहा कि “हम घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने को लेकर आश्वस्त हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। “अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकासात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।”