जालंधर(अभी कुमार): अटारी बाजार में अवैध मार्केट बनाने का समाचार

महानगर में आए दिन किसी न किसी एरिया में अवैध निर्माण की खबरें चलती रहती है। पर नगर निगम अधिकारियों पर कोई असर नहीं होता शयद यह निर्माण नगर निगम अधिकारियों की मिली भगत से हो रहे हैं ? इसी लिए अब तक किसी भी अवैध निर्माण करने वालों पर कार्यवाही नहीं होती कार्यवाही के नाम पर नोटिस थमा दिए जाते हैं। फिर उसके बाद कोई भी कार्यवाही आगे नहीं बढती इसका क्या कारण है?

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार अटारी बाजार में अवैध निर्माण धड़ले से हो रहा है। भीड़भाड वाले क्षेत्र में अवैध मार्केट बनाई जा रही है। मार्केट बनाने वाला शख्स इतना बेखौफ है। कि सरकार के नियमों की उल्लंगना रहा है।और सरकार के खजाने को लाखों रुपए का चूना लगा रहा है। यह शख्स इतना शातिर है। कि आसपास के दुकानदारों को कह रहा है। 

कि मैं यह मार्केट नगर निगम के नियमों के अनुसार बना रहा हूं जब यह मार्केट पूरी तरह से अवैध तरीके से बनाई गई है।नगर निगम इस बंन रही अवैध मार्केट पर कार्यवाही करेगा या फिर यह व्यक्ति बेखौफ होकर अवैध निर्माण करवाता रहेगा यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा?

इस मामले में जब मार्केट बनाने वाले व्यक्ति से बात की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया अगर व अपना पक्ष रखना चाहते हैं। तो प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।