जालंधर:(अभी कुमार): गांव रंधावा मसंदा में अवैध कॉलोनी का समाचार

जालंधर में देहात एरिया हो जा सिटी एरिया दोनों ही जगह पर अवैध निर्माणों की भरमार है। पंजाब सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। हमने करप्शन पूरी तरह बंद कर दी है। सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के साथ लगते गांव रंधावा मसंदा में सरकारी स्कूल के बिल्कुल सामने दो से तीन एकड़ में आबैध कालोनी काटी है। यह कॉलोनाइजर सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। 

और सरकार के खजाने को भी भारी भरकम नुकसान पहुंचा रहा है। और अपना खजाना भर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अवैध कॉलोनी में छोटे बड़े दोनों प्रकार के प्लाट काटे गए हैं, कुछ प्लांट बिक चुके हैं। और कुछ प्लांट बिकने वाले हैं। कॉलोनाइजर इतना शातिर है।

 कि आसपास के भोले भाले लोगों को झूठ बोलकर प्लाट बेच रहा है। वह कह रहा है, कि यह कालोनी सरकार के नियमों के अनुसार ही काटी गई है। जबकि यह कालोनी पूरी तरह आबैध तरीके से काटी गई है। और आम लोगों की खून पसीने की कमाई दोनों हाथों से लूट रहा है। 

कॉलोनाइजर् यह अवैध कॉलोनी या तो पुडा अधिकारियों की मिली भगत से काट रहा है। या फिर पुडा डिपार्टमेंट की आंखों में धूल झोंक कर कालोनी काटी जा रही है। 

अब देखना यह है।पुडा अधिकारी इस बन रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही करती है। या फिर तमाशा देखती रहेगी यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा?