मुकंदपुर में एक 22 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकंदपुर-बंगा रोड पर स्थित कस्बा गुनाचौर के पेट्रोल पंप के पीछे जनरल शमशान घाट के बने शेड में महिलाओं के बैठने के लिए जगह बनी हुई है। उक्त स्थान पर 22 वर्षीय युवक के मुंह से झाग निकल रही थी। उसके पास से एक सिरिंज, गोलियां भी मिली हैं।

जाहिर है कि इस युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। गांव गुनाचौर के धीरा ने बताया कि एक लड़का पेट्रोल पंप की पिछली ओर बने शेड के बैंचों पर पड़ा हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। इस लड़के के मुंह से झाग निकल रही थी और उसके पास से गोलियां और सिरिंज भी मिली है।

एस.आई. तारा राम ने बताया कि लगता है कि उसने ज्यादा नशा कर लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से मिली अस्पताल की पर्ची पर उसका नाम साहिल पुत्र सरबजीत गांव कोट रानी फगवाड़ा जिला कपूरथला लिखा हुआ है। एस.एच.ओ. राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का असली कारणों का पता चल सकता है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।