त्योहारी सीजन में लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आज से एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत 100 रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए है।
आज दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 नवंबर से 1833 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है और पिछले महीने 1 अक्टूबर को 1731.50 रुपये थी। दिल्ली में आज से कमर्शियल रसोई गैस 101.50 रुपये महंगी हो गई है।
कोलकाता में एल.पी.जी कीमत 103.50 रुपये बढ़कर 1943 रुपये हो गई है जबकि पिछले महीने इसकी कीमत 1839.50 रुपये थी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1785.50 रुपये हो गई है और यह 101.50 रुपये महंगा हो गया है।
अक्टूबर में इसके रेट 1684 रुपये थे। पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की बढ़ोतरी कर लोगों को बड़ा झटका दिया था। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1731.50 रुपये पर आ गई।

Social Plugin