मोगा पंजाब बंद को लेकर प्रदर्शनकारियों द्वारा जबरदस्ती दुकान बंद करवाने पर दुकानदार ने गोली चला दी। मोगा के कोट इसे खां में प्रदर्शनकारी दुकान बंद कराने गए थे। यहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक प्रदर्शनकारी को लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं। वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से बंद की कॉल की हुई है। बंद की कॉल को देखते हुए कई जगह सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी बंद रखे गए हैं।
जालंधर, बरनाला और गुरदासपुर में बंद का असर देखने को मिला है। जालंधर में सभी बड़े बाजार बंद हैं। इसके साथ यहां संगठनों ने 10 मिनट के लिए जालंधर-दिल्ली हाईवे रोका। बंद समर्थकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधाओं जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट है।
रोडवेज बसें फिलहाल औपचारिक तौर पर बंद नहीं की गई है, लेकिन माहौल को देख करीबी बस स्टैंड पर रोक सकते हैं। वहीं किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए प्राइवेट ऑपरेटर भी बसें नहीं चलाएंगे।
.jpeg)
Social Plugin