बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस ने बार में रेड की तब करीब 300 लड़के लड़कियां वहां पार्टी कर रहे थे जो पुलिस को देखकर फरार हो गए। इसके साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 हुक्के, 4 निकोटिन युक्त फ्लेवर्ड सिगरेट के पैकेट, 6 पाइप और 6 चिलम बरामद किए है।
वहीं पुलिस ने बार के मैनेजर और मालिक के खिलाफ द्वारा 144 के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए मैनेजर की पहचान अमित कुमार जोकि पीरमुछल्ला जीरकपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Social Plugin