भाजपा नेता और नेशनल SC आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला (Vijay Sampla) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह फैसला उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक वह चुनाव लड़ सकते हैं। होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से उनको उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए हाईकमान ने विजय सांपला को संवैधानिक पद से मुक्त कर दिया है।