मणिपुर में पिछले दो महीने से हिंसक घटनाओं की वीडियो वायरल हुई जिसमें आदिवासी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और साफ नजर आ रहा है कि उनसे सारीरिक शोषण किया जा रहा है।ये भी सुनने में आया है कि उनमें एक नवयुवती के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक बलात्कार भी किया और एक महिला भारतीय सेना के जवान की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया जाना देश के लिये बहुत ही शर्मसार घटना है।
इसी के रोशस्वरूप नैशनल वाल्मीकि सभा भारत व समूह धार्मिक व सामाजिक जथेबंदियों की तरफ से भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर डॉ अम्बेडकर चौक तक मणिपुर सरकार के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह व केंद्र सरकार के खिलाफ पैदल रोष मार्च निकाला गया।
इस मौके मर नैशनल वाल्मीकि सभा के राष्ट्रीय चेयरमैन सोनू हंस,राष्ट्रीय उप चेयरमैन रिषि सोंधी,राष्ट्रीय प्रधान करण थापर,राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक नाहर,राष्ट्रीय उपप्रधान सुनील गिल,महासचिव टिंका सोढ़ी,धन्नोवली प्रधान दलीप वड़ैच,वार्ड प्रधान विक्की मट्टू,सुनील वड़ैच,नंदिश आनंद,मिठापुर प्रधान सुरेश कुमार,आप नेता चन्दन ग्रेवाल,बिशन दास सहोता,अमित सभरवाल मीता,के के सभरवाल,सुखविंदर थापर,भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब प्रधान राजीव गोरा,एडवोकेट बीना कश्यप,एडवोकेट कुलदीप भट्टी,एडवोकेट करण खुल्लर,एडवोकेट देव राज,एडवोकेट मधु रचना,एडवोकेट दीपी सभरवाल,रिंकू भट्टी,हरीश महिमा,सतगुर कबीर टाइगर फ़ोर्स प्रधान अरूण संदल, गुरबचन जल्ला,वरूण कलेर,बाबा संगत नाथ,धर्मगुरु वाधस सचिन असुर रावण,प्रदीप घई, जालंधर नाथ,विजय अटवाल,अमन रॉकी,कमलजीत सिंह नाहर,ईशान सहोता,अनिल कल्याण,समर गिल व अन्य शामिल हुए।

Social Plugin