पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम चलाई हुई है और इसी मुहीम के चलते आज विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना जोन-डी में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर जितिंदर विज को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सफाई निरीक्षक को टावर कॉलोनी, निकट अनाज मंडी, लुधियाना निवासी माही राम की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि वह बस स्टैंड लुधियाना के पास कचरे के ढेर से कांच की बोतलें, प्लास्टिक और लोहे का सामान इकट्ठा करता था।
वहीँ उक्त सफाई निरीक्षक ने उससे ये बेकार सामान एकत्र करने के बदले उससे15 हजार रुपए प्रति माह की रिश्वत मांगता था। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उक्त आरोपी उससे रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 8,000 रुपये पहले ही ले चुका है अब और पैसे की मांग कर रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद लुधियाना रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 4000 रुपये लेते हुए उक्त इंस्पेक्टर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Social Plugin