(जालन्धर) सरकार के इशारे पर आज कुछ लोग सईपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के पार्क को तोड़ने पहुंचे। जब बसपा वर्करों ने एडवोकेट बलविंदर कुमार की अगुवाई में इसका विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। 

मौके पर भारी संख्या में बसपा वर्करों, लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए बसपा के साथियों को रिहा कर दिया। इस दौरान नेशनल वाल्मीकि सभा के चेयरमैन सोनू हंस, सोनू सूर्या एन्क्लेव भी मौजूद थे।