जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर नगर निगम के एक जेई को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और उसके मारपीट की। उक्त जेई फोकल प्वाइंट में अंबेडकर पार्क के पास सरकारी जमीन को खाली करवाने पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने उसे न केवल बंधक बना लिया बल्कि उसके साथ मारपीचट भी की।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम के बीएंडआर ब्रांच को शिकायत मिली थी कि फोकल प्वाइंट में अंबेडकर पार्क की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इसी शिकायत पर नगर निगम के जेई पवन कुमार आज डिच मशीन लेकर रास्ता खाली करवाने पहुंचे थे। वहां पहले झगड़ा हुआ, बाद में लोगों ने जेई को बंधक बनाकर बैठा लिया।
स्थानीय लोगों ने जेई पवन कुमार के साथ धक्का मुक्की की और स्टाफ के साथ मारपीट की सूचना है। इसके साथ ही लोगों ने जेई पवन और स्टाफ समेत डिच मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। जेई पवन कुमार ने फोन कर इसकी जानकारी एसई राहुल धवन को दी। राहुल धवन ने पुलिस अफसरों को फोन कर मौके पर पुलिस भिजवाया।
एसई राहुल धवन ने बताया कि जेई पवन का फोन आया था कि स्थानीय लोगों ने डिच मशीन और मशीनरी आने नहीं दे रहे हैं। जिससे पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंच रही है। उन्होंने जेई के साथ मारपीट औऱ बंधक बनाने की सूचना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निगम की कार्रवाई में बाधा डाला और स्टाफ व मशीनरी को आने नहीं दे रहे हैं। इससे मौके पर पुलिस भेजी गई है।

Social Plugin