समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर की डीसी दीपशिखा शर्मा ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिसमे उन्होंने शहर में दो दिन तक शराब और मीट आदि की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।
दरअसल 3 जून यानि शनिवार को भगत कबीर जी की जयंती के अवसर पर शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसको देखते हुए कबीर जी के मंदिर के आस पास धारा 144 लागू कर दी जाएगी और इसके साथ ही इस दौरान शराब के ठेके और मांस-मीट की दुकाने आदि बंद रहेगी।
यहां हम आपको बता दे कि 3 जून यानि शनिवार को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसके तहत इस तरफ की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा और 4 जून यानि रविवार को भी भगत कबीर जी की जयंती के अवसर पर मंदिर के आस पास अंडे, मांस और शराब की सभी चीज़ों पर की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

Social Plugin