जयपुर सरकार अपने हितों के लिए आए दिन अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग करती रहती है। राजस्थान सरकार ने अभी अभी कई अफसरों को स्थानांतरित कर दिया है। सरकार ने ये तबादला सूची जारी कर दी है।

आज फिर राज्य सरकार ने 11 आईपीएस के तबादले कर दिए। इस लिस्ट में 3 एडीजी, 2 आईजी, 1 डीआईजी दो पुलिस अधीक्षक सहित तीन विशेषाधिकारी को बदला है। सरकार ने वीके सिंह का हाल ही में तबादला किया था, लेकिन फिर से वीके सिंह का ट्रांसफर होना चर्चा में बना हुआ है।

वीके सिंह को एडीजी ट्रैफिक से हटाकर सरकार ने एडीजी साइबर क्राइम में लगाया, लेकिन आज फिर तबादला सूची जारी कर वीके सिंह को एडीजी टेलिकम्युनिकेशन में लगा गया।