जालंधर में आए दिन अस्पताल मालिकों के खिलाफ मरीजों के परिवार वाले धरना प्रदर्शन करते हैं। आज फिर से जालंधर में एक अस्पताल के बाहर मरीज के परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल के डाक्टर जानबूझकर मरीज को वैंटीलेटर पर डाला है।
जानकारी के मुताबिक कपूरथला चौक के पास Karan Hospital में मरीज के इलाज को लेकर मरीज के परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। सोढल के रहने वाले मेवा लाल ने बताया कि उन्होंने अपने भाई शंभू नाथ को करन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था।
मेवा लाल के मुताबिक उसका भाई शंभूनाथ बमार था, इसलिए डाक्टर से बात कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब तक वह 1.50 लाख रुपए करन अस्पताल में जमा करवा चुके हैं। परिजनों ने अस्पताल डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मरीज को जानबूझ कर वेंटीलेटर पर डाला गया है।


Social Plugin