अगर आप हिमाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में बिना नंबर प्लेट की गाडि़यों की इंट्री बंद होगी। इसके साथ ही गाड़ियों पर स्टीकर और पदनाम लिखे होने की स्थिति में भी गाड़ियां इंट्री नहीं कर सकेंगी।

गर्मियों में लोग हिमाचल प्रदेश की वादियों की सैर करने निकलते हैं। एसे में ज्यादातर लोग अपने निजी वाहन से सैर पर जाते हैं। अगर आप पंजाब के निवासी हैं और हिमाचल जाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अहम खबर है, क्योंकि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य से बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को हटाने का निर्णय लिया है।

सरकार के आदेशों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपने पद की नेम प्लेट लगा कर सड़कों पर नहीं घूम सकेगा। सिर्फ सरकारी गाड़ियों को ही इसकी अनुमति है। हिमाचल सरकार ने परिवहन विभाग को हुक्म जारी किये हैं कि बिना नंबर प्लेट के घूम रही गाड़ियों की चेकिंग की जाये और जो लोग अपने पद की नेम प्लेट लगा कर सड़कों पर गाड़ियां लेकर निकलते हैं उन्हें हटाया जाये।