जालंधर से बड़ी खबर है। यहां ठग ट्रैवल एजैंट को पकड़ कर लोगों ने बीच सड़क पिटाई कर दी। मामला नरिंदर सिनेमा के पास स्थित किंग होटल के साथ एक ट्रैवल एजैंट के दफ्तर का है। आरोप है कि उक्त ट्रैवल एजैंट लोगों ने लाखों रुपए ठग रहा था।
जानकारी के मुताबिक किंग होटल के पास स्थित ट्रैवल एजैंट के दफ्तर के बाहर आज जबरदस्त हंगामा हुआ। लोगों ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजैंट लोगों से लाखों रुपए लेकर विदेश भेजने का दावा किया था, लेकिन पैसे लेने के बाद भी ट्रैवल एजैंट ने लोगों को विदेश नहीं भेजा।
जिससे नाराज आज कई लोग दफ्तर के बाहर पहुंचे। इस दौरान ट्रैवल एजैंट दफ्तर से बाहर निकला तो लोगों ने उसे घेर लिया और जबरदस्त पिटाई कर दी। लोगों ने उक्त ट्रैवल एजैंट का सिर फोड़ दिया। मौके पर पुलिस ने ट्रैवल एजैंट को काबू किया है।

Social Plugin