जालंधर से बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि नगर निगम के एक अधिकारी को विजिलेंस ने पकड़ा है, जिस अधिकारी को विजिलेंस ने पकड़ा है वह पहले बिल्डिंग ब्रांच में एटीपी का काम देख रहा था लेकिन कुछ दिन पहले ही बिल्डिंग ब्रांच से उसे हटा दिया गया था.
बताया जा रहा है कि इस अधिकारी के साथ शहर का एक छुटभैया नेता भी था. यह छुटभैया नेता कभी अकाली दल में था, बाद में कांग्रेस में आया और आजकल खुद को भाजपानेता बताता है। इनके साथ शिवसेना के दो नेता भी पकड़े गए हैं.
जानकारी के मुताबिक बीएमसी चौक के पास किसी कॉलोनाइजर से रिश्वत की लेनदेन की जाने वाली थी। इसकी शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से की गई थी. विजिलेंस ब्यूरो ने आज ट्रैप लगाया और ‘R’ नाम के निगम अधिकारी को दबोच लिया. इस अधिकारी के साथ ‘A’ नाम वाले छुटभैया नेता और शिवसेना के दो नेता भी पकड़े गए हैं.
सूत्र बताते हैं कि फगवाड़ा रोड पर बाथ कैसल में तथाकथित भाजपा नेता और दो शिवसेना नेताओं के साथ नगर निगम के अधिकारी से विजिलेंस पूछताछ कर रही है. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इस मामले को दबाने के लिए बाथ कैसल में सेटिंग का खेल भी शुरू हो गया है.

Social Plugin