पंजाब के लुधियाना में तैनात रहे पूर्व बलविंदर सिंह सेखों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने बर्खास्त डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ड्रग मामले में हुई सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने बलविंदर सिंह सेखों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए मानहानि का नोटिस जारी किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह सेखों को उनके घर से अरेस्ट किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने बर्खास्त डीएसपी को नोटिस जारी किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सेखों हाईकोर्ट के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सेखों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।