लोक निर्माण विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग के मुताबिक सीएम भगवंत मान खुद इन टोलों पर पहुंचकर लोगों को इनके बंद होने की जानकारी देंगे।जानकारी के मुताबिक, ये तीनों टोल प्लाजा करीब 1 महीने से बंद हैं। इसकी वजह यह है कि उनका कार्यकाल 14 फरवरी 2023 को खत्म होने जा रहा है।
बताया जा रहा है कि टोल कंपनी ने सरकार से 2007 में लगाए गए टोल को बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मंजूर नहीं किया गया और अब यह सड़क टोल फ्री हो जायेगी। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी के हैं।

Social Plugin