निगम की कार्रवाई के बाद हंगामा हो गया। इस विरोध के चलते निगम टीम पर पथराव भी किया गया। हवेली के कर्मियों और काम कर रहे मजदूरों ने निगम की एटीपी पूजा की गाड़ी घेर ली। गुस्साई भीड़ ने पहले गाड़ी की बोनट पर मुक्के मारे, टायरों की हवा निकाल दी और गाड़ी पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। एटीपी की गाड़ी को भीड़ ने एक घंटे तक घेरे रखा।
इस अवसर पर निगम टीम के साथ निगम की पुलिस भी मौजूद थी परंतु वह विरोध का सामना नहीं कर पाई जिस कारण निगम टीम को वापस लौटना पड़ा। इस कार्रवाई दौरान निगम टीम ने काफी निर्माण को गिरा भी दिया और कहा कि इसे हटाने हेतु पहले कई नोटिस दिए गए थे।
एटीपी पूजा ने कहा कि मजदूरों और हवेली के कर्मियों ने सरकारी काम में बाधा डालकर और अधिकारियों से जो दुर्व्यवहार किया है, उसके लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में हवेली के मैनेजर उमेश ने कहा कि पूरे 66 फुट रोड पर अवैध निर्माण हैं तो उन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए थी। हमें निगम ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई की, करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


Social Plugin