तरनतारन पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि तरनतारन के गांव वईपुर में एक निहंग सिंह का गांव में ही सरेआम गोलियां मारकर कत्ल कर दिया है। हत्यारों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब निहंग सिंह गुरु घर से माथा टेककर घर लौट रहा था।
सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक जब हत्यारों ने निहंग सिंह पर गोलियां चलाई तब उनका लड़का भी उनके साथ था उसपर भी गोलियां चलाई गई। जिसे गंभीर घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंधित मृतक निहंग सिंह की पत्नी ने बताया कि उसका पति रोजाना की तरह घर से गुरु घर माथा टेकने के लिए गया था।
जब घर लौट रहा था तो गांव के ही व्यक्तियों ने आपसी रंजिश के कारण उस पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि हत्यारों की पहले निहंग के साथ बहस हो गई थी सिंह का लड़का भी मौके पर पहुंच गया। लड़के ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चला दी। जिसमे निहंग की मौके पर ही मौत हो गई।

Social Plugin