नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के निर्देश पर आज बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अलग अलग जगहों पर कार्रवाई की। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने जहां कई अवैध कामों का रुकवाया, वहीं कईयों को नोटिस जारी किया है।
निगम कमिश्नर के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने आज सुभाना गांव के पास अवैध रूप से बन रहे तीन गोदामों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया है। इन गोदामों को कई दिनों से निगम कमिश्नर के पास शिकायतें आ रही थीं।
इसके साथ ही बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने लाडोवाली रोड पर एजीआई होटल के सामने पुरानी दीवार की आड़ में दो मंजिला अवैध निर्माण का काम चल रहा था, जिसे एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने काम रुकवा दिया।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से अवैध कालोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई चल रही है।

Social Plugin