पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के कस्बे दोराहा में एक बॉयलर फट गया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 4 मजदूर घायल हो गए है।जानकरी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मजदूर कमरे में आराम कर रहे थे जिसके कारण आस पास अंधेरा हो गया और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

 हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश की गई।घटना स्थल पर रेस्क्यू टीम ने पहुंच कर अंदर फंसे मजूदरों को बाहर निकाला। 

इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत और 4 के घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को सिद्धू अस्पतला में भर्ती करवाया गया है वही दूसरी तरफ घायलों के परिजनों ने मुआवजा की मांग की है।